{"_id":"5c226452bdec2256af3f4f4b","slug":"171545757778-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर खाने से विवाहिता की मौत
पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
मां ने लगाए मारपीट के आरोप
गगरेट के पिरथीपुर की घटना
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आगामी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। पिरथीपुर गांव की विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनीषा निवासी पिरथीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि संघनेई गांव की महिला का करीब एक साल पहले पिरथीपुर के युवक के साथ विवाह हुआ था। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को विवाहिता ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए परिजन उसे होशिरयापुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। महिला की मां ने उसके पति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। मां ने कहा कि वह शराब पीता है। पिछले दिन भी घर में झगड़ा हुआ। उन्होंने बेटी को समझाया कि बैठ कर इस मामले पर बात करेंगे, उस समय तो बेटी मान गई। लेकिन उसके बाद सुबह उसने जहर खा लिया। गगरेट थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 498ए व 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की हर तरह पहलू से जांच कर रही है।