फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भीषण आगजनी में 18 झुग्गियां राख

भीषण आगजनी में 18 झुग्गियां राख

Sat, 16 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
भीषण आगजनी में 18 झुग्गियां राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव मलाहत में पेश आए भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की 18 झुग्गियां राख हो गईं। इस घटना में मजदूरों का दो लाख रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वरना साथ लगती करीब 60 झुग्गियां भी आग की भेंट चढ़ सकती थीं। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी काफी प्रयास किए।

हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात मलाहत गांव में बनी झुग्गियों में मजदूर सो रहे थे कि अचानक एक झुग्गी में आग भड़क गई। आग की लपटें देख प्रवासी मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद फौरन मजदूर अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। जैसे-तैसे मजदूरों की जान तो बच गई लेकिन देखते ही देखते मजदूरों की 18 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं और सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही एसएफओ रोशन सिंह, लीडिंग फायरमैन कर्मचंद, फायरमैन मनोहर लाल, चालक रामपाल सहित अन्य कर्मी दल बल सहित मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इससे साथ लगती करीब 60 झुग्गियों को आग की चपेट में आने से बचाया गया। आग में रामनाथ, महेंद्र सिंह, नारायण मंडल, धीरज कुमार, हरिप्रसाद, ललन कुमार, राम परदेश सहित अन्य प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अग्निशमन अधिकारी रोशन लाल ने बताया सूचना मिलते ही टीम ने भीषण आग पर काबू पाया और लाखों की संपत्ति को जलने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed