{"_id":"57dadbb94f1c1bf504d4760b","slug":"17-thousand-ruppess-stolen-by-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बनकर महिला के खाते से उड़ाए 17 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी बनकर महिला के खाते से उड़ाए 17 हजार
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के रक्कड़ निवासी एक महिला ठगी का शिकार हुई है। अज्ञात शातिरों ने महिला को झांसे में लेकर खाते से लगभग 17 हजार 300 रुपये की नकदी उड़ा ली। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एएसपी मदनलाल शर्मा को सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रक्कड़ कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका कांगड के पीएनबी में खाता है। बुधवार को मोबाइल पर बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने उसके खाते को रिन्यू करने के लिए पासवर्ड और अन्य जानकारियां मांगी। महिला ने फोन करने वाले को अपने बैंक अकाउंट की जानकारियां दे दी। कुछ समय बाद महिला को मोबाइल पर बैंक की तरफ से उनके खाते से 17,300 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। महिला ने वीरवार को बैंक पहुंचकर अपने खाते की जानकारी ली तो उसके होश उड़ गए। खाते से 17 हजार 300 रुपये गायब थे। उधर, एएसपी मदन लाल कौशल बताया कि महिला की शिकायत पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।