{"_id":"5cb0c820bdec22144b7f0c62","slug":"161555089440-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरनिगाह में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीरनिगाह में मिला युवक का शव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। धार्मिक स्थल पीरनिगाह के नजदीक ढांक में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुदागर अली निवासी एसएएस नगर हाउस नंबर 268 मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर दोपहर पीरनिगाह के पास कुछ राहगीरों ने ढांक के नीचे युवक का शव पड़ा देखा। इससे लोगों के होश उठ गए। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुदागर अली निवासी माहोली के रूप में की गई। हालांकि अभी मौत के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारणों का सुराग लग पाएगा। बहरहाल पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।