फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मां का आरोप, दोस्तों से मिले चिट्टे की ओवरडोज से हुई बेटे की मौत

मां का आरोप, दोस्तों से मिले चिट्टे की ओवरडोज से हुई बेटे की मौत

Sat, 23 Feb 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
मां का आरोप, दोस्तों से मिले चिट्टे की ओवरडोज से हुई बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जलग्रां के अविनाश की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान मोहित जसवाल निवासी भदसाली और गौरव निवासी जलग्रां के रूप में हुई है। अविनाश की मौत के चार दिन बाद मृतक की मां ने पुलिस में की शिकायत में दो युवकों को बेटे की मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया है।

मृतक की मां पिंकी ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। इसके लिए मोहित और गौरव जिम्मेवार हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पिंकी देवी निवासी जलग्रां ने बताया कि गौरव निवासी जलग्रां और मोहित निवासी भदसाली ने उनके बेटे को चिट्टे की ओवरडोज दी है। मृतक की मां ने कहा कि 17 फरवरी को घर के सामने एक कार्यक्रम था। वहां पर उनका बेटा अविनाश और गांव का ही युवक गौरव और मोहित भी थे। कार्यक्रम में खाना खाने के बाद वह घर आ गए और चाय पीकर तीनों दोस्त देहलां में कबड्डी मेला देखने गए, लेकिन उनका बेटा अविनाश वापस नहीं आया।
विज्ञापन


अगले दिन 18 फरवरी की सुबह बेटे का शव ऊना के कोटला में बरामद हुआ। यहां पर पुलिस ने मृतक की बाइक, नशीले कैप्सूल सहित करीब आधा दर्जन सिरिंजें बरामद की थीं। मृतक की मां पिंकी का आरोप है कि बेटे को मोहित और गौरव ने नशे चिट्टे की ओवरडोज दी है। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मां की शिकायत पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी विनोद कुमार धीमान का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ने बताया कि संदिग्ध मौत मामले में गिरफ्तार किए दोनों आरोपी युवकों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed