{"_id":"5c6edc34bdec2253970c52f5","slug":"161550769204-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाणा के जंगलों में वन विभाग की छापेमारी, एक डिपो सील, खैर के मोछे जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगाणा के जंगलों में वन विभाग की छापेमारी, एक डिपो सील, खैर के मोछे जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में वन विभाग ने वन काटुओं के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। वीरवार को वन विभाग ने अलग-अलग टीमें बनाकर उपमंडल बंगाणा के मलांगड़, अरलू सहित क्षेत्रों के कई जंगलों में दबिश दी।
वन विभाग के अनुसार स्थानीय लोगों से मिली शिकायतों के आधार एक डिपो को सील कर खैर के मोछों को जब्त कर लिया है। वन विभाग की टीम अवैध तरीके से काटे खैर के पेड़ का पता लगाने के लिए जंगलों में निरीक्षण के कर रही है। इससे पहले बुधवार को मलांगड़ पंचायत के नरूंह में लोगों ने अवैध रूप से सरकारी जंगलों का कटान करते हुए मजदूर को पकड़ा था। बाद में उसे वन विभाग और पुलिस को सूचित कर जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि यदि सही तरीके से बंगाणा क्षेत्र के सरकारी जंगलों की जांच की जाती है, तो बड़ी संख्या में अवैध तरीके से कटे खैर के पेड़ मिलेंगे।
क्षेत्रीय वासियों सुनील, राजेश, गौरव, सोहन सिंह, इंद्रपाल, गणेश एवं कमल ने जिला वन अधिकारी से मांग की है कि क्षेत्र के सरकारी जंगलों का निरीक्षण कर इनको वन काटुओं से बचाया जाए। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई जाए। बंगाणा के आरओ संदीप सेठी ने बताया कि वन विभाग की टीमें जंगलों में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।