फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बहडाला हत्याकांड में सास और साली गिरफ्तार

बहडाला हत्याकांड में सास और साली गिरफ्तार

Sat, 10 Nov 2018 09:58 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
बहडाला हत्याकांड में सास और साली गिरफ्तार
arrest shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। बहडाला हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक की सास और साली को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है पुलिस ने हाथ लगे अहम सबूतों के बाद ही कार्रवाई की है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो सकता है।

पुलिस ने मामले के संदर्भ में आधा दर्जन के करीब लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस एएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में मामले की लगातार जांच कर रही है। गौरतलब है कि यूपी के पीलीभीत निवासी नन्हे पिछले आठ वर्ष से बहड़ाला में रहता था। इसके साथ पत्नी के अलावा साली और सास भी साथ रहते थे। वीरवार सुबह बहडाला में नन्हें कुमार का शव स्थानीय लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ हालत में देखा। मृतक का चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हालत में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों की माने तो नन्हे दीवाली की रात खाना खाकर सो गया था। अगली सुबह स्थानीय लोगों ने नन्हें कुमार का शव सड़क पर मिलने की सूचना दी थी। एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के हाथ कई सुराग लगे है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed