{"_id":"5a784e664f1c1ba1268b88b4","slug":"161517833830-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत चार पर केस
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अरनियाला की एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति, सास, ससुर और देवर दहेज में कीमती आभूषण न देने को लेकर उससे मारपीट करते हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुषमा देवी निवासी गांव अरनियाला ने पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2014 में उसकी शादी नंगल में हुई थी। महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज में कीमती आभूषणों के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद 2015 में उसने बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन
बेटी का जन्म होने के बाद पीड़िता का पति न तो बेटी को देखने आया और न ही उसके पति ने अस्पताल का 40 हजार रुपये का बिल अदा किया। महिला का कहना है कि उसका पति, देवर, सास और ससुर चारों उसके साथ मारपीट करते हैं। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन