{"_id":"5a451a814f1c1b6a118ba84e","slug":"161514478209-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट आया व्यक्ति, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट आया व्यक्ति, पीजीआई रेफर
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान मंजूर मोहम्मद निवासी किशनगंज मध्यपुरा बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के संदर्भ में पीड़ित व परिजनों के के बयान दर्ज किए हैं।
जानकारी अनुसार बुधवार शाम मंजूर मोहम्मद अपने परिजनों के साथ घर जाने के लिए ऊना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जैसे ही ट्रेन ऊना स्टेशन पर पहुंची तो अन्य सवारियों के साथ मंजूर भी ट्रेन में चढ़ने लगा। इसी बीच अचानक पैर फिसल गया और उसकी दोनों टांगे ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। चीखो पुकार सुनकर पास खड़े यात्रियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और फौरन क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रेलवे पुलिस ऊना के प्रभारी कर्मचंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले के संदर्भ में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।