{"_id":"59fdbbdc4f1c1bf3538bb1a8","slug":"161509800924-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी पर पुलिस सख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करी पर पुलिस सख्त
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
शराब तस्करी पर जिला पुलिस सख्त हो गई है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। रात्रि गश्त के दौरान भी आने जाने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। अवैध तरीके से शराब की आमद पर आबकारी विभाग भी अलर्ट हो गया है। पंजाब से आने वाले वाहनों को भी तलाशी के लिए सीमा पर रोका जा रहा है। प्रदेश के सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्रों वाले कांगड़ा जिले के अधिकतर लोगों के लिए भी चंडीगढ़ तथा पंजाब के अन्य हिस्सों में आने जाने का रास्ता ऊना से ही है।
एसपी संजीव गांधी ने कहा कि इस संबंध में सभी थाना चौकियों को भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। आने जाने वाले वाहनों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया है। बीते दिनों में पुलिस ने चेकिंग के दौरान झलेड़ा में गाड़ी से पकड़ी 49 पेटी अवैध शराब, सनोली में 53 बोतल देसी शराब सहित अन्य जगहों पर भारी मात्रा में खेप पकड़ी है। पुलिस की फाइलों पर नजर दौड़ाएं तो ऊना में हर रोज एक से दो पेटी अवैध शराब की बरामद होती है। अब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बरामद अवैध शराब की मात्रा बढ़ गई है। अब तो तस्कर पूरी जीप भरकर ही अवैध तरीके से शराब को ठिकाने लगा रहे हैं।
एसपी संजीव गांधी ने ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस कड़ी नजर रखे हैं। हर जगह नाकेबंदी की गई। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।