{"_id":"59aadcac4f1c1b49738b4cd4","slug":"161504369836-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथू में कार से गांजा और शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथू में कार से गांजा और शराब पकड़ी
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली पुलिस थाना के तहत गांव बाथू में एक कार चालक को 366 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार से 30 बोतलें देसी शराब भी बरामद की हैं। आरोपी की पहचान अवतार सिंह निवासी बाथू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बाथू में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक एचआर नंबर की कार को जांच के लिए रोका गया। जब जांच की तो पुलिस को कार से 366 ग्राम गांजा और 30 बोतलें देसी शराब मिलीं। इस पर कार चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। आरोपी युवक बाथू का रहने वाला है। पुलिस टीम में थाना के हेडकांस्टेबल धर्मपाल और अन्य शामिल रहे। डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलसि ने शराब और गांजा को अपने कब्जे में लेकर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस नशे की खेप की सप्लाई कहां से कहां की जा रही थी। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।