फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   खूनी वारदात में घायल युवक की मौत

खूनी वारदात में घायल युवक की मौत

Mon, 19 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खूनी वारदात में घायल युवक की मौत
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत कोटला खुर्द में 11 जून को हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र (22) पुत्र गुरदियाल निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मारपीट में घायल दूसरा आरोपी जालंधर स्थित एक अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और दोस्तों ने सोमवार सुबह जिला मुख्यालय स्थित थाना सदर पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ पीड़ित परिवार को धमकाने की शिकायत सौंपी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। उसने मृतक युवक के परिजनों और उसके मित्रों को फोन पर धमकियां दी थीं। जिन्हें उन्होंने रिकॉर्ड कर लिया है। सोमवार को थाने पहुंचे लोगों विनय, खामोश, जसविंद्र, रजत, रूबी, साहिल, मनी, जस्सी समेत अन्यों ने धमकियां देने का एक ऑडियो क्लिप भी एएसपी मदन लाल कौशल को सौंपा।
विज्ञापन

गौर रहे कि टक्का रोड पर कोटला खुर्द में 11 जून की शाम दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। वारदात में दोनों गुटों के तीन लोग अरनियाला निवासी रविंद्र (22), धमांदरी के समीपवर्ती धतियाल निवासी सुनील कुमार (23) और संजय (25) घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया था। जहां से रविंद्र सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। मामले को लेकर दूसरे पक्ष ने भी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने दूसरे पक्ष के लोगों पर दराट से हमला करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि कोटला खुर्द में हुई मारपीट में घायल रविंद्र सिंह की पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य युवक जालंधर के अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed