{"_id":"5d1b95aa8ebc3e3c9f6bae6c","slug":"156208885116-una-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज के समीप पलटा ऑटो, लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कालेज के समीप पलटा ऑटो, लगी आग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। स्थानीय पीजी कॉलेज के समीप उस वक्त खलबली मच गई जब ऑटो के पलटने से उसमें आग लग गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से बड़ा हादसा होने से टल गया।
नंगल हाईवे पर कॉलेज के पास ऑटो पलट गया। इसके बाद ऑटो से धुआं निकलना शुरू हो गया। लोगों की मदद से इस पर काबू पा किया गया। गनीमत रही कि ऑटो खाली था और इसका चालक भी बाल-बाल बच गया। चलते ऑटो के अचानक ही बीच सड़क पर पलटने से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और यातायात अवरुद्ध हो गया। दुकानदारों ने ऑटो को सड़क से हटाया।
ऑटो ऊना से नंगल की तरफ जा रहा था। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। ऊना के ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि अभी तक ऐसी दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है। फिर भी ट्रैफिक कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है।