फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जिले में ओवर लोडिंग पर चालान

जिले में ओवर लोडिंग पर चालान

Sat, 29 Jun 2019 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
जिले में ओवर लोडिंग पर चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। बढ़ते सड़क हादसों के चलते पुलिस ने निजी और स्कूल बसों में ओवरलोडिंग करने पर सख्त कार्रवाई की। इसी संबंध में शनिवार के अंक में अमर उजाला ने ...बसों पर सख्ती, माल वाहकों पर मेहरबानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन और आरटीओ कार्यालय ने शनिवार सुबह ही कार्रवाई शुरू कर दी।

उपमंडल अंब में एसडीओ और आरटीओ ऊना ने करीब 23 निजी और स्कूली बसों की जांच की गई। इसमें 12 निजी स्कूलों की बसें और 11 निजी बसें शामिल है। इन पर यातायात नियम तोड़ने पर कार्रवाई की गई। दो स्कूली बसों के चालान काटे गए। एक स्कूल बस का 2000 रुपये का चालान किया गया। दूसरी स्कूल बस का चालान पेंडिंग में है। इसके साथ पुलिस ने 27 चालान ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर काटे। बिना हेल्मेट दो पहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट के बिना चार पहिया वाहन चलाने पर, तेज गति के वाहन चलाने पर पुलिस ने चालान काटे। इसके अलावा मालवाहक वाहनों के भी दस्तावेज जांचे गए।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने 26 वाहनों से 10 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूल किया। एक वाहन चालक कोर्ट में चालान भुगतेगा। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed