{"_id":"5d16519e8ebc3e3ccb2565be","slug":"15617437547-una-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपप्रधान की हत्या के आरोपी फिर रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उपप्रधान की हत्या के आरोपी फिर रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के चर्चित लोहारली गांव के उपप्रधान प्रदीप दीपू हत्या कांड में आरोपी सौतेले भाइयों और भतीजे को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के आदेश दे दिए। पिछले माह लोहारली गांव के उपप्रधान प्रदीप दीपू की हत्या हो गई थी।
मौत से पहले दीपू ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। इस पर उसने हत्या की साजिश की बात कही थी। उसने जमीनी विवाद के चलते अपने सौतेले भाइयों पर हत्या का शक जाहिर किया था। वीडियो में शराब में कुछ मिला कर मारने की बात भी कही थी। पुलिस और ग्राम वासियों की मशक्कत के बाद दूसरे दिन शाम उपप्रधान का शव मिला। पुलिस ने मृतक के वीडियो को डाइंग डिक्लरेशन मान कर आरोपी दो सौतेले भाइयों और भतीजे को हिरासत में ले लिया था। पहले मिले पुलिस रिमांड के बाद अब दूसरी बार न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।