फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एबीवीपी का उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के बारे धरना

एबीवीपी का उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के बारे धरना

Wed, 26 Jun 2019 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी का उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के बारे धरना
ऊना। उपमंडल अंब में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र हो गई है। विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री शोभित शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक के कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने मांग की कि विभाग इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे। शोभित शर्मा ने कहा कि अंब उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिरों में अगर इस प्रकार की घटनाएं होंगी, तो आने वाले समय में छात्राओं का स्कूल जाना कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


शोभित शर्मा ने कहा कि जल्द से जल्द स्कूल के सभी अध्यापकों का तबादला किया जाए और स्टाफ को तत्काल निष्काषित किया जाए। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपा, इकाई अध्यक्ष विनोद ठाकुर, निशी शर्मा, मनप्रीत, निशा, तानिया, नीना, विनीता, शिवानी, दीपिका, तनु, मुकुल, अंशुल, साहिल, कारण ठाकुर, अनुज, विनय, रोहन, उत्कर्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed