{"_id":"5cffe355bdec220726688ecc","slug":"15602737409-una-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनास्थल और कार से मिली कीटनाशक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घटनास्थल और कार से मिली कीटनाशक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। गगरेट के लोहारली गांव के उपप्रधान प्रदीप उर्फ दीपू की संदिग्ध मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब धर्मशाला की टीम पहुंची। सहायक निदेशक डॉ. एसके पाल ने घटना स्थल का दौरा किया।
जिस जगह पर कथित तौर पर बैठ कर मृतक और उसके भाइयों ने शराब पी और जहां से लाश बरामद हुई उस स्थल की टीम ने छानबीन की। घटनास्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर खड़ी मृतक प्रदीप की कार की भी गहनता से जांच की। टीम को खेतों में डाले जाने वाली कीट नाशक भी मिली है। इस दवाई का इस्तेमाल गेहूं के लिए किया जाता है। यहां से सील्ड शीशी बरामद हुई। मृतक की गाड़ी में भी दो पैकेट कीट नाशक के मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों ही पैकेट सील्ड हैं। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम मृतक के कपड़े और अन्य सामान साक्ष्य के तौर पर अपने साथ ले गई है।
गौरतलब है कि प्रदीप ने डाइंग डिक्लरेशन में सौतेले भाइयों और भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसकी बिनह पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अदालत से रिमांड ले कर जांच शुरू कर दी है। बीते सोमवार को भी पुलिस ने आरोपियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया था। अब फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा कर रवाना हो गई है। इसकी रिपोर्ट आने पर जांच को और बल मिलेगा। फारेंसिक लैब के सहायक निदेशक डॉ. एसके पॉल ने बताया कि टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। इनकी जांच कर जल्द रिपोर्ट पेश की जाएगी। अतिरिक्त थाना प्रभारी गगरेट सुशील कुुमार ने बताया कि फारेंसिक की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। इसमें टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जांच की रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।