{"_id":"5cfbee35bdec220709711552","slug":"15600143824-una-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िताओं के लिए निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िताओं के लिए निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)। शहर के युवाओं ने शनिवार को अलीगढ़ तथा हमीरपुर में छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के विरोध में कैंडल मार्च कर रोष प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च से युवाओं ने हमीरपुर तथा अलीगढ़ में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म में निष्पक्ष रूप से जांच तथा आरोपियों को फांसी को सजा देने की मांग रखी।
युवाओं ने कहा कि हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में जिस प्रकार हमीरपुर में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है वह देवभूमि हिमाचल के लिए बहुत ही शर्मनाक घटना है। दूसरी तरफ अलीगढ़ में 3 साल की बच्ची की जिस प्रकार से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी यह इंसानियत को शर्मसार करती है। इस प्रकार की घटनाओं के आरोपियों को तो मृत्यु दंड भी कम है। सजा की कोई भी सीमा मनुष्यता के इस लहू के घाव को नहीं भर सकती। यदि हम जैसे देश के युवा नागरिक शीघ्र अतिशीघ्र अपराधियों को अनुकूल दंड नहीं दिला पाते हैं, तो शर्म है हमारे युवा होने पर।
बंगाणा के युवाओं ने कैंडल मार्च से प्रदेश की तथा देश की सरकारों से मांग की कि ऐसी घटनाओं के ऊपर रोक लगाने के लिए तथा समाज के अंदर छिपे ऐसे दरिंदों के मन में डर पैदा करने के लिए कानून में व्यवस्था हो। कैंडल मार्च में विशाल, पंकज उपमन्यु, प्रशांत, अक्षय, राज कुमार, शशि, बंटी, रोहित, दीपक सहित काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।