फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   संतोषगढ़ नगर में शातिरों ने टैंपो से उड़ाई बैटरी

संतोषगढ़ नगर में शातिरों ने टैंपो से उड़ाई बैटरी

Sat, 08 Jun 2019 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ नगर में शातिरों ने टैंपो से उड़ाई बैटरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ के वार्ड नंबर नौ के राज कुमार के टेंपो से शातिर बैटरी चुराकर ले गए। पीड़ित राज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वे काम से वापस लौटे। रोज की तरह उन्होंने टेंपो घर के पास गली में खड़ा किया। शनिवार सुबह जब वह काम पर जाने लगे तो देखा कि उनके टेंपो की बैटरी चोर हो चुकी थी।

इसके बाद लोग वहां एकत्रित हो गए। इसी भीड़ में वार्ड नंबर नौ के निवासी संजीव कुमार ने भी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि शातिर चार दिन पहले उनके जेनरेटर की भी बैटरी को चोरी करके ले गए हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले वार्ड नंबर आठ में शातिर संजीव सैनी के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करके ले गए थे। इसके अलावा राज कुमार और सोहन लाल दोनों के टेंपो के शीशे भी पिछले दिनों तोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


संतोषगढ़ नगर में आए दिन चोरी की वारदातों से लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इससे लोग मानसिक रूप से भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पानी की टंकी के पास घट्टे वाले कुएं के आस-पास का इलाका नशेड़ियों की अड्डा बन चुका हैं। कि हैरानी की बात है कि पुलिस प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बनी है। राज कुमार ने बताया कि उन्होंने बैटरी चोरी की शिकायत पुलिस चौकी संतोषगढ़ में कर दी है। पुलिस चौकी प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि बैटरी चोरी की शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीड़ित राज कुमार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed