फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अग्निकांड में एक दर्जन झुग्गियां राख

अग्निकांड में एक दर्जन झुग्गियां राख

Tue, 04 Jun 2019 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अग्निकांड में एक दर्जन झुग्गियां राख
ऊना। पुराना होशियार रोड पर सोमवार रात अग्निकांड में प्रवासी परिवारों के लोगों की एक दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो र्गइ। ंपीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अग्निकांड में पीड़ित परिवारों का रहने, खाने व पहनने के सामान सहित आभूषण राख हो गए। दमकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार होशियारपुर रोड पर झुग्गियों में रह रहे प्रवासी परिवारों हुसैन, फतेहगन, रसीद, अहमद, लजीद व गुलाब मोहम्मद की 12 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। पीड़ितों ने बताया कि इस घटना में उनके आभूषण, गैस, कूलर, पंखा, खाने-पीने का सारा सामान, बर्तन, कपड़े आग की भेंट चढ़ गए। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वहीं, दमकल विभाग के अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि पीड़ित परिवारों को करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। इस घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर ऊना के होशियारपुर रोड सहित अरनियाला, लोअर कोटला और कोटला कलां में भी झाड़ियों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। दमकल विभाग के अधिकारी विनोद धीमान ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू कर लिया। अरनिलाया में आग से आवासीय क्षेत्र के घरों और कोटला कलां में पशुशाला को बचाया गया है। अन्यथा लाखों का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed