{"_id":"5cf40226bdec22078148a246","slug":"15594952025-una-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। निकटवर्ती पिरथीपुर गांव में एक 37 वर्षीय विवाहित व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तौर पर परेशान था। उसकी बीमारी का इलाज भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे घर की छत के ऊपर कमरे में उसने पंखे से फंदा लगाया।
मृतक की पत्नी भंडारे में गई थी। जब लौटी तो पति को कमरे में न पाकर छत वाले कमरे में देखने गई। वहां उसने पति को पंखे से लटका हुए पाया। इससे वो सहम गई और शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन एवं आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में परिजन उसे दौलतपुर चौक के अस्पताल में लेकर आए। तब तक कुलदीप सिंह दम तोड़ चुका था। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा एवं एक बेटी छोड़ गया है। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह का कहना है कि पुलिस ने पिरथीपुर में आत्महत्या का केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। उन्होंने कहा पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।