फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   झुग्गियों में भड़की आग, स्कूटी जली

झुग्गियों में भड़की आग, स्कूटी जली

Tue, 28 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
झुग्गियों में भड़की आग, स्कूटी जली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती लालसिंगी गांव में भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की दो झुग्गियां जल गईं। अग्निकांड में एक स्कूटी, एक मोटर सहित कीमती सामान जल गया। हादसे में पीड़ित परिवार को करीब डे़ढ लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार दोपहर लालसिंगी में अचानक खेत में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने खेतों के साथ लगती दो झुग्गियों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने खेतों में लगे ट्यूबवेल को चलाना चाहा, लेकिन आग इतनी भड़क गई कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। झुग्गियों में आग लगने से एक स्कूटी सहित कीमती सामान जलकर राख
विज्ञापन


हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था। फायर ब्रिगेड ऊना के प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि विभागीय टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed