फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पेड़ से टकराई स्कूटी, युवक की मौत

पेड़ से टकराई स्कूटी, युवक की मौत

Sun, 26 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई स्कूटी, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के अंबोआ-नंगल जरियाला गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक जसवाल पुत्र राकेश जसवाल निवासी डंगोह खास के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

डंगोह खास निवासी अभिषेक जसवाल शनिवार को नंगल जरियाला में दोस्त के घर गया था। रात करीब नौ बजे के बाद वह स्कूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान दौलतपुर चौक-गगरेट मुख्य सड़क पर स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि अभिषेक की एक आंख और सिर बुरी तरह से चोटिल हो गए। युवक परवाणू में एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार सुबह स्थानीय व्यक्ति ने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी तरसेम सिंह और गगरेट थाना से सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed