{"_id":"5ce9743abdec22077e09c21c","slug":"15588035641-una-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर हुड़दंग मचा रहे युवक धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक पर हुड़दंग मचा रहे युवक धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर-बसदेहड़ा स्कूल के सामने गेड़ियां मार रहे बाइक सवार मनचलों को पुलिस ने सबक सिखाया। बताया जा रहा है कि कई दिनों से युवकों की स्कूल के पास बाइकों पर गेड़ियां मारने और हुडदंग मचाने की शिकायत मिल रही थी।
पुलिस चौकी प्रभारी मैहतपुर सब इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हुड़दंग मचा रहे युवकों को सबक सिखाया। नगर के लोगों ने मैहतपुर पुलिस को शिकायत की थी कि स्कूल के सामने कुछ मनचले लड़के बाइक पर गेड़ियां मारते हैं और हुड़दंग मचाते हैं। पुलिस चौकी प्रभारी स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर कुछ लड़कों को उपरोक्त गतिविधियों में संलिप्त पाया।
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक सवार युवकों को पकड़ा और उनके अभिभावकों को भी मौके पर बुलाया। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने पकड़े आरोपी युवकों को समझाकर भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की चेतावनी दी। उन्हें अभिभावकों के आश्वासन के बाद छोड़ गया। डीएसपी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की हुल्लड़ बाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।