फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भीषण अग्निकांड में लकड़ी का उद्योग राख

भीषण अग्निकांड में लकड़ी का उद्योग राख

Thu, 23 May 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
भीषण अग्निकांड में लकड़ी का उद्योग राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। शिवबाड़ी के पास भीषण अग्निकांड में लकड़ी का उद्योग जलकर राख हो गया। अग्निकांड में 25 लाख रुपये के करीब नुकसान का अनुमान है। घटना के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन के कर्मचारियों ने भीषण आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शिवबाड़ी के पास लकड़ी के उद्योग में अचानक आग की लपटें निकलनी शुरू गईं। इसे देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उद्योग में लड़की की मोल्डिंग बनाने का कार्य किया जाता था। आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर आग बुझाने को पहुंचीं। लकड़ी का उद्योग होने की वजह से पूरा उद्योग जलकर राख हो गया। गगरेट पुलिस की ओर से आग के कारणों की जांच की जा रही। सुबह लगी आग इतनी भयंकर थी कि अग्निशमन की दो गाड़ियों को इसे बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस उद्योग में मॉल्डिंग के लिए रखी लकड़ी सहित मशीनें भी जलकर राख हो र्गइं। उद्योग के मालिक राजीव परमार के अनुसार अग्निकांड में उद्योग का शेड और इमारती लकड़ी सहित मशीनें भी जलकर राख हो गई हैं। अग्निकांड से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed