फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गगरेट बाजार में दो गुटों में खूनी झड़प

गगरेट बाजार में दो गुटों में खूनी झड़प

Mon, 18 Mar 2019 10:06 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
गगरेट बाजार में दो गुटों में खूनी झड़प
गगरेट(ऊना)। स्थानीय बाजार में दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर तेजधार हथियार का प्रयोग किया। देर शाम हुई वारदात से क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाजार में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायलों को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार देकर शाम गगरेट बाजार में दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के एक दर्जन के करीब लोगों ने तेजधार हथियार एवं लात घूंसों की बरसात कर दी। घटना में छह लोग बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। घायलों की पहचान अर्पित, मोहित, राहुल तथा राजीव सभी निवासी जखेड़ा जिला ऊना एवं करण व मुनीश दोनों निवासी गगरेट जिला ऊना के रूप में हुई है। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। उधर गगरेट थाना के एसएचओ चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed