फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   देहलां में युवकों में मारपीट, एक घायल

देहलां में युवकों में मारपीट, एक घायल

Mon, 25 Feb 2019 10:55 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
देहलां में युवकों में मारपीट, एक घायल
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती देहलां गांव में किसी बात को लेकर युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट में युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। वारदत में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार रविवार देर रात देहलां गांव में युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते युवकों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया। मारपीट में युवकों गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक की पहचान सर्वजीत सिंह निवासी गांव देहलां जिला ऊना के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित सर्वजीत की शिकायत के आधार पर धारा 341, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed