{"_id":"5a35104c4f1c1bb6678c23db","slug":"151513427020-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा नहीं, बेटे की हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसा नहीं, बेटे की हत्या का शक
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
गगरेट-भरवाईं मार्ग पर संदिग्धावस्था में सात नवंबर को हुई युवक की मौत के मामले में परिजनों ने बेटे की हत्या का शक जाहिर किया है। शनिवार को इसी बारे में मृतक के परिजनों ने एसपी संजीव गांधी को ज्ञापन सौंपा और इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोबारा मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने एसएचओ से भी इस मामले में जवाब-तलब किया।
मृतक के पिता जिला कांगड़ा के बडोह निवासी सरवन कुमार ने मंगलवार को एसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उनका बेटा अतुल गगरेट के एक निजी उद्योग में कार्यरत था। सात नवंबर को बेटे की गगरेट-भरवाईं मार्ग पर मौत हो गई जिसे सड़क हादसा करार दिया गया। पिता ने आरोप लगाया कि कि सात नवंबर को एक फोन आया जिसमें पहले उन्हें बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना दी। हालांकि बाद में उनको सूचना मिली कि बेटे अतुल की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे जिसमें एक युवक फरार था, वहीं दूसरे युवक को मामूली सी भी चोट नहीं आई थी। वहीं बाइक को भी कोई खरोंच नहीं आई थी। उन्होंने शक जाहिर कर कहा कि बेटे की हत्या हुई है। मृतक के पिता ने पुलिस पर भी मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एसपी संजीव गांधी ने कहा कि वे खुद मौके पर जाएंगे। इस मामले की दोबारा से जांच करवाई जाएगी। यदि कहीं पुलिस कर्मी भी दोषी पाए गए तो संबंधित अधिकारियों पर भी एक्शन लिया जाएगा। इस मौके पर मृतक के ताया स्वरूप, सुभाष चंद, प्रधान शकुंतला देवी, पूर्व प्रधान गुरचरण, अजीत राधा, बीडीसी सदस्य विजय कुमारी, राजीव सहित अन्य उपस्थित रहे।