फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दुकान में जा घुसा बेकाबू ट्रक

दुकान में जा घुसा बेकाबू ट्रक

Sun, 17 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
दुकान में जा घुसा बेकाबू ट्रक
ऊना। रोटरी चौक के पास ट्रक दुकान में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। हादसे में दुकान मालिक का भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घायल को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह ऊना से अंब की ओर जा रहा ट्रक रोटरी चौक ऊना के समीप पहुंचने पर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे दुकान में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक सोनू निवासी मध्यप्रदेश घायल हुआ है। लोगों की मदद से चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। घायल को 108 कर्मियों ईएमटी शशि और पायलट अजय की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। दुकान मालिक दीपक ने बताया कि हादसे में काउंटर सहित दुकान के आगे रखा सारा सामान टूट गया है। इससेे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पहले भी रोटरी चौक के समीप दुर्घटनाएं पेश आती रही हैं। कुछ माह पहले भी ऊना से अंब की जा रहे ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान से टकरा गया था। इसके चलते लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed