फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   महिला से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में

महिला से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में

Tue, 22 Aug 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव भद्रकाली में एक महिला के साथ छेड़खानी और धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उनका पति दिल्ली में नौकरी करता है और वह अपने छोटे बेटे और सास के साथ गांव में रहती है। सोमवार को उसकी सास दवाई लेने के लिए गई हुई थीं। इसकी भनक आरोपी को लग गई। आरोपी नशे में रात को घर का दरवाजा खटखटाने लगा और जैसे ही दरवाजा खोला तो उसने छेड़खानी करनी शुरू कर दी। महिला ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो शोर मचाने पर उक्त युवक भाग खड़ा हुआ। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसकी पहचान उजागर की तो उसे छोड़ेगा नहीं। पीड़िता ने सारे घटनाक्रम की जानकारी अपनी पति को बताई और पति की सलाह पर महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। उधर चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed