{"_id":"5936efeb4f1c1be0168b4568","slug":"149677260211-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में पांच घायल
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला के मुबारिकपुर व हरोली में सड़क हादसों में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर के बांबे पिकनिक स्पॉट के समीप स्कूटी स्किड होने से दंपति और उनकी बेटी घायल हो गई। मोजेवाल निवासी रामपाल अपनी पत्नी सुनीता कुमारी व बेटी संग मंगलवार सुबह चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने जा रहे थे। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।
वहीं, दूसरा हादसा हरोली स्कूल के समीप पेश आया। बाइक सवार स्किड होने से भूपेंद्र सिंह निवासी हरोली घायल हो गया। घायल को 108 रोगी वाहन में अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।