फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

Sat, 20 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
सुमित मौत मामले की छानबीन जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। सुमित मौत मामले की जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें शनिवार को भी मैहतपुर और कोटलां कलां में छानबीन करने में जुटी रही। पुलिस ने क्षेत्र के कई लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने सड़क के किनारे दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला। पुलिस कॉल डिटेल भी खंगाली रही है।


इसके अलावा पुलिस ने मैहतपुर में भी लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक मामले में पुलिस के पास कोई पुख्ता सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस लगातार कोटला कलां गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दे रही। पुलिस सुमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। इसके आधार पर तय हो सकेगा कि सुमित की मौत आत्महत्या से हुई या उसकी हत्या कर उसे पेड़ पर लटका दिया गया। गौरतलब है कि 24 सितंबर को रायपुर सहोड़ा का सुमित रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। 12 अक्तूबर को उसका शव कोटला कलां गांव में एक पेड़ पर लटकता मिला था। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है। एएसपी ने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed