फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एसएमएस फ्राड: पुलिस जांच पर सवाल

एसएमएस फ्राड: पुलिस जांच पर सवाल

Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
एसएमएस फ्राड: पुलिस जांच पर सवाल
पीड़ित लोगों ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर संदेह व्यक्त किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। घर बैठो, पैसे कमाओ के नाम पर प्रदेश के हजारों लोगों के साथ करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने के बाद आईएएस मेसेज कंपनी के संचालक अभी हत्थे नहीं चढ़े हैं।

ठगी का शिकार हुए लोगों ने ऊना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कंपनी के कारिंदों को फरार हुए एक माह से भी ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कुछ भी नहीं लगा है। हालांकि पीड़ित लोग पुलिस प्रशासन को कंपनी से जुड़े हुए लोगों के बारे में भी जानकारी दे रही है।
विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस प्रशासन के हाथ खड़े हैं। पीड़ित लोगों ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर संदेह व्यक्त किया। बलवीर सिंह, अनिल राणा, दीपक, अमनदीप सिंह, दविंद्र कुमार, वरिंद्र सिंह, गोल्डी, शंभू शरण गुप्ता, इकबाल सिंह, कमलजीत सिंह, संजय कुमार, सरोज बाला, सत्या देवी, बख्शो देवी, बलविंद्र कौर, स्वाति चौधरी, दीक्षा, कीर्ति, राहुल कुमार, मनजिंद्र सिंह, कुलदीप चंद ने कहा कि इतनी बड़ी धोखाधड़ी में कंपनी के लोगों के सिर पर बड़े-बड़े नेताओं का हाथ है। जो कंपनी के मुख्य लोग हैं उनका सीधा संबंध बड़े नेताओं के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति के लिए आने-जाने की ही कार्रवाई कर रहा है। अगर ऊना पुलिस चाहती तो उनके द्वारा बताए लोगों की सहायता से धोखाधड़ी के मुख्य लोगों तक पहुंचा जा सकता है। लेकिन ऊना पुलिस ऐसा नहीं कर रही है। उन्होंने जिला पुलिस से इस मामले में जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed