{"_id":"5a9ff67e4f1c1bc65c8b5f8e","slug":"141520432766-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने खाया जहरीला पदार्थ
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहलां] कुरियाला में दो युवकों ने खाया जहर
गंभीर हालत में पहुंचाया ऊना अस्पताल, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत कुरियाला और देहलां में दो युवकों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत दोनों को ऊना अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला गांव देहलां का है जहां संदीप कुमार (31) ने बुधवार सुबह को अज्ञात कारणों से कोई जहरीला पदार्थ को खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
दूसरा मामला कुरियाला गांव का है जहां गुरचरण (38) ने मंगलवार रात को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। दोनों ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दोनों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।