{"_id":"5a74508a4f1c1b4f588b6348","slug":"141517572234-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की रैकी करते धरे दो खनन कारोबारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी की रैकी करते धरे दो खनन कारोबारी
Updated Fri, 02 Feb 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी की रैकी करते धरे दो खनन कारोबारी
खनन कारोबारियों के निशाने पर एसपी, देर रात सिलेरियो से कर रहे थे कार का पीछा
एसपी की रैकी करते धरे दो संदिग्ध, पुलिस कर रही गहनता से जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
अवैध खनन पर शिकंजा कसने वाले एसपी दिवाकर शर्मा इन दिनों खनन कारोबारियों के निशाने पर आ गए हैं। दिवाकर शर्मा ने एसपी ऊना का कार्यभार संभालने के बाद ही अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। एसपी की कड़ी कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अब एसपी खनन कारोबारियों के निशाने पर गए हैं। वीरवार देर रात को जब एसपी दिवाकर शर्मा पुलिस लाइन झलेड़ा की तरफ जा रहे थे, उन्हें महसूस हुआ कि कुछ लोग सिलेरियो कार से उनका पीछा कर रहे हैं। इस पर एसपी ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम ऊना को दी। जब एसपी ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया। हालांकि इतनी देर में पुलिस ने कार चालक को दबोच लिया। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वे कोई उचित जवाब नहीं दे सके। कार में दो लोग सवार थे जो जांच पड़ताल के बाद खनन कारोबारी निकले। दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में हरोली क्षेत्र में खास तौर पर पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त टिपरों को जब्त किया है। जिला भर में भी इसका विशेष अभियान चला रखा है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों एसपी के वाहन की रैकी करते हुए पाए गए। हालांकि आरोपियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है।