फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

Mon, 21 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत ज्वार में ढांक में पिकअप ट्राला गिरने से तीस वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जसबीर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी काला कोट राजौरी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग साढे़ ग्यारह बजे हादसा उस वक्त हुआ। जब राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 अंब-हमीरपुर मार्ग पर अंब की ओर आ रहा पिकअप ट्राला अनियंत्रित होकर रांग साइड जाकर सड़क किनारे ढांक में जा गिरा। चालक जसवीर सिंह निवासी काला कोट राजौरी जम्मू-कश्मीर की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका साथी परविंद्र निवासी काला-करेट राजौरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल परविंद्र की चिल्लाने की आवाजें सुनकर पास के ही एक ढाबा मालिक और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और घायल परविंद्र को बाहर निकाला। जिसे तुरंत 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां से उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ट्राले में रामपुर बुशहर सामान छोड़ने के बाद चालक वापस जम्मू जा रहा था। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed