फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सात दिन के पुलिस रिमांड पर नाइजीरियन

सात दिन के पुलिस रिमांड पर नाइजीरियन

Thu, 17 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
सात दिन के पुलिस रिमांड पर नाइजीरियन
ऊना। जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की खेप के साथ दिल्ली से पकड़े नाइजीरियन युवक को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की पुष्टि डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने की है। गौरतलब है कि पुलिस ने 8 अगस्त को भटोली के समीप मनोज कुमार निवासी मोगा पंजाब को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी युवक दिल्ली से नशे की खेप लेकर आता था। मनोज की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी, जहां से आरोपी इमेका पी कांक्वेयू (37) निवासी डेल्टर नाइजीरिया से 471.70 ग्राम हेरोइन, 0.56 ग्राम कोकीन सहित अन्य नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि अदालत ने आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed