फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कोटला खुर्द में भिड़े दो गुट, तीन घायल

कोटला खुर्द में भिड़े दो गुट, तीन घायल

Mon, 12 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
कोटला खुर्द में भिड़े दो गुट, तीन घायल
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव कोटला खुर्द में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रविंद्र (22) निवासी अरनियाला, सुनील कुमार (23) निवासी धमांधरी, संजय (25) निवासी धमांधरी के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में रविंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मामले को लेकर एक पक्ष पुलिस के पास भी पहुंचा है। पुलिस को दिए बयानों में सुनील निवासी धमंाधरी ने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकलवाने गया हुआ था। जब वापस आने लगा तो कोटला खुर्द में दो युवकों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने उस पर दराट से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में वह वहां से अपनी जान छुड़ाकर भागा। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed