फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एटीएम से हेराफेरी कर कार्ड से निकाले 51 हजार

एटीएम से हेराफेरी कर कार्ड से निकाले 51 हजार

Tue, 19 Feb 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से हेराफेरी कर कार्ड से निकाले 51 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना/अंब। क्षेत्र के पुलिस थाना अंब के तहत गांव अंदौरा में एटीएम कार्ड से हेराफेरी कर एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात शातिरों ने 51 हजार की चपत लगाई। पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना में दी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अंब के तहत गांव अंदौरा निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी को उसने बेटी को एटीएम कार्ड देकर पैसे निकलवाने के लिए अंब भेजा। बेटी ने एटीएम से 14 हजार रुपये की राशि निकलवा ली। इसके बाद तीन फरवरी को उनके मोबाइल पर संदेश आया कि अलग-अलग जगह पर चार बार उनके खाते से कुल 51 हजार रुपये की राशि निकलवाई जा चुकी है। बेटी से जब पूछा तो उसने बताया कि जब वह एटीएम मशीन में गई थी तो एटीएम कक्ष में दो युवक थे।
विज्ञापन


बेटी ने पैसे निकलवाने के लिए युवकों से मदद मांगी। इसी दौरान शातिरों ने एटीएम कार्ड बदल लिया। पुलिस ने मामले को लेकर घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है। इसमें आरोपी भी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी मनोज जंवाल ने कहा कि बैंक प्रबंधन से पूछताछ के बाद पुलिस जांच में पाया गया कि पीड़ित व्यक्ति के कार्ड से ही राशि निकाली गई है। एटीएम कार्ड पीड़ित व्यक्ति के पास ही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed