{"_id":"5bc8b7ffbdec22695d35f699","slug":"131539880959-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग से फोटो स्टूडियो राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीषण आग से फोटो स्टूडियो राख
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
भीषण अग्निकांड में झुग्गी बस्ती राख
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाकलां/बंगाणा (ऊना)। विस क्षेत्र कुटलैहड़ के बंगाणा बाजार में आग से फोटोग्राफर की दुकान जलकर राख हो गई। अग्निकांड से दुकानदार को करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान का मालिक रोहित संधू रात आठ बजे दुकान बंद करके घर को चला गया। रात करीब 11 बजे चौकीदार ने दुकान में आग की लपटें निकलते देखीं। चौकीदार ने मामले की सूचना तुरंत फोटो स्टूडियो के मालिक रोहित को दी। जब तक दुकान का मालिक रोहित दुकान में आग पर काबू पाता तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान में आग लगने से फोटोस्टेट मशीन, कैमरे, लेमिनेशन, काउंटर, फर्नीचर तथा फोटो बनाने से संबंधित सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
हालांकि दुकान में आग लगने का अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आग लगने हुआ नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन