फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मेडिकल स्टोर में पुलिस की छापेमारी

मेडिकल स्टोर में पुलिस की छापेमारी

Sat, 06 Oct 2018 09:32 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर में पुलिस की छापेमारी
नशीली दवा की बोतलें और कैप्सूल पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए के एमसी पार्क के साथ मेडिकल स्टोर से नशीले दवाइयों की खेप पकड़ी। टीम ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के नशा माफिया में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार डीएसपी कुलविंद्र सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर अनूप शर्मा ने टीम के साथ ऊना के एमसी पार्क के साथ मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाई की बोतलें और कैप्सूल बरामद किए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर अनूप शर्मा ने बताया कि उक्त मेडिकल स्टोर में छापेमारी के दौरान बिना बिल के 10 नशीले कैप्सूल एवं दवाई की 10 बोतल बरामद की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिना बिल के प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बेचने के आरोप में विभाग की टीम ने आरोपी मेडिकल स्टोर के मालिक के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने जनता से अपील की है कि अगर कोई नशीले कैप्सूल एवं नशे का कारोबार कर रहा है कि उसकी सूचना पुलिस को दें। एसपी ने कहा कि नशे के कारोबारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed