फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विवाहिता की मौत मामले में सास गिरफ्तार

विवाहिता की मौत मामले में सास गिरफ्तार

Sun, 02 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत मामले में सास गिरफ्तार
jail shimla

मैहतपुर (ऊना)। पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत बनगढ़ में 25 वर्षीय विवाहिता के मौत मामले में पुलिस ने सास को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात को बनगढ़ निवासी सरिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका सरिता के पिता तिलकराज ने बताया कि बेटी की शादी 31 मार्च, 2018 में बनगढ़ गांव में की थी। शादी के बाद से सास बेटी को दहेज कम लाने को लेकर ताने मारती थी। इससे तंग आकर ही बेटी ने खुदकुशी की। पिता की शिकायत पर पुलिस ने विवाहिता की सास को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर मृतका की सास के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed