{"_id":"5b782b9a42c792466835e8ce","slug":"131534602138-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.90 ग्राम चिट्टा व चरस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5.90 ग्राम चिट्टा व चरस के साथ तीन गिरफ्तार
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
heroin shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना/गगरेट। अपर देहलां और गगरेट क्षेत्र में पुलिस ने तीन लोगों को चिट्टा और चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का जिला भर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। तीन दिनों में ही पुलिस ने नशे के साथ करीब चार आरोपियों को पकड़ा है।
थाना ऊना के तहत अपर देहलां में पुलिस की एसआईयू टीम ने पंजाब के एक युवक से चिट्टा बरामद किया। आरोपी युवक की पहचान जसवीर सिंह निवासी नुरपुर बेदी पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक से 5.90 ग्राम चिट्टा पकड़ा। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम पुलिस की एसआईयू टीम अपर देहलां में गश्त कर रही थी। अपर देहलां स्थित रैन शैल्टर में बैठे युवक ने पुलिस टीम को देखकर जेब में रखा लिफाफा फेंक दिया।
विज्ञापन
शक के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू किया और लिफाफे की जांच। जांच करने पर लिफाफे से चिट्टा बरामद हुआ। इसका वजन 5.90 ग्राम था। उधर गगरेट के ल्यूमिनस उद्योग के नजदीक पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दो युवकों को 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुशल कुमार लोअर अंदौरा एवं राजेश कुमार निवासी अंबोटा के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन