फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मौसेरे भाइयों ने दिया था बुजुर्ग की हत्या को अंजाम

मौसेरे भाइयों ने दिया था बुजुर्ग की हत्या को अंजाम

Sun, 10 Jun 2018 11:23 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
मौसेरे भाइयों ने दिया था बुजुर्ग की हत्या को अंजाम
हरोली (ऊना)। उपमंडल हरोली के तहत पोलियां बीत पंचायत के पंजोइयां माजारा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी को हरोली पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जननी निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ बब्बू और पंजाब के गढ़शंकर निवासी कुलदीप कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आपस में मौसेरे भाई हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि अच्छर सिंह की हत्या घर से 50 हजार रुपये चोरी करने को लेकर की गई थी। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए करीब 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने हत्या करने और घर में चोरी को अंजाम देने की बात भी कबूल कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक चोरी हुआ ट्रंक भी बरामद कर लिया है। इसमें से 10 हजार रुपये मिले हैं। गौरतलब है कि पंजोइयां माजारा निवासी सुरेंद्रा देवी 28 मई की रात को परिवार के साथ ज्वालाजी माथा टेकने गई थी। सुरेंद्रा देवी ने अच्छर सिंह को घर की रखवाली के लिए घर में ठहराया था। इसी दौरान देर रात को बब्बू अपने मौसरे भाई मोनू के साथ सुरेंद्रा के घर चोरी करने के लिए घुसे। घर के बाहर ही अच्छर सिंह सोया हुआ था। घर के अंदर से ट्रंक चोरी कर बाहर लाते समय आहट होने से अच्छर सिंह जाग गया और उसने बब्बू को पहचान लिया। इस कारण बब्बू ने अच्छर सिंह का गला दबा दिया और उसे जमीन पर पटक दिया। इससे अच्छर की मौत हो गई। आरोपियों ने घर से चुराए गए ट्रंक को झाड़ियों में छिपा दिया था।
विज्ञापन

एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि कुलदीप कुमार उर्फ मोनू को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी व हत्या की बात कबूल ली। वहीं अपने मौसेरे भाई सुखविंद्र बब्बू के भी इसमें शामिल होने का खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि अच्छर सिंह की हत्या सिर्फ 50 हजार रुपये की चोरी को अंजाम देने के इरादे से की गई। पुलिस ने ट्रंक बरामद कर लिया है। उसमें से 10 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। वारदात का मुख्य आरोपी बब्बू सुरेंद्रा देवी के पड़ोसियों से रोजाना दूध लेने आता था। सुरेंद्रा देवी द्वारा बैंक से 50 हजार रुपये निकालने की भनक बब्बू को लग गई थी। इसी रकम को चुराने के इरादे से बब्बू ने मोनू के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया था। वहीं चोरी के दौरान अच्छर के जाग जाने और पहचाने जाने पर बब्बू ने उसे ठिकाने लगा दिया। सुरेंद्रा ने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। इनमें से 40 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। ट्रंक में 10 हजार रुपये के अलावा कुछ कपड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed