फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   धू-धू कर जली प्रवासियों की झुग्गियां

धू-धू कर जली प्रवासियों की झुग्गियां

Sun, 08 Apr 2018 07:28 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
धू-धू कर जली प्रवासियों की झुग्गियां
धू-धू कर जली प्रवासियों की 20 झुग्गियां
विज्ञापन

समूर में प्रवासियों की झोपड़ियां राख, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
क्षेत्र के समीपवर्ती गांव समूर स्थित प्रवासियों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग की घटना में करीब 20 झुग्गियां जलकर कर राख हो गईं। इसमें करीब एक लाख का नुकसान आंका जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रित पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर समुर स्थित प्रवासियों की झुग्गी में आग लग गई। आग की लपटें देख प्रवासियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मोके पर पहुंच गईं। टीम से कर्मचंद, करतार सिंह, रामपाल, जीत कुमार, गुरनाम सिंह, नवीन ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। आग में विधा सिंह, राजकुमार, मुन्ना महतो और रोहित निवासी बिहार सहित अन्यों की झुग्गी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग में 20 झुग्गियां जलकर राख हो गई। इसमें 80 हजार का नुकसान आंका गया है। दमकल विभाग के प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed