{"_id":"5a5de9fd4f1c1b81268b4b0e","slug":"131516104189-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल क्लीनर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल क्लीनर की मौत
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
टाहलीवाल में पेश आए सड़क हादसे में घायल हुए क्लीनर की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन कुमार (40) पुत्र सज्जन सिंह निवासी नंगल कलां तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है। 12 नवंबर, 2017 को औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के अधीन पड़ते एक उद्योग में सामान से लोडिड ट्राले को ड्राइवर बैक कर रहा था। क्लीनर पवन कुमार ट्राले के पीछे खड़ा था। इसी दौरान अचानक ही ट्राला तेजी से बैक हुआ और क्लीनर पवन कुमार दीवार और ट्राले के बीच फंस गया।
विज्ञापन
क्लीनर अपने बचाव में भाग खड़ा हुआ कि इसी बीच वह ट्राले की चपेट में आ गया था। हादसे को देख लोगों ने घायल क्लीनर पवन कुमार को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया था। जहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देकर तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। कुछ दिन उपचार के बाद पवन घर आ गया था। लेकिन गत सप्ताह फिर से पवन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया। जहां पर गत दिन पवन कुमार ने दम तोड़ दिया। डीएसपी हरोली गोपाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन