फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

Wed, 11 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत
ऊना। जिला के चलोला और चड़तगढ़ गांव में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरवन सिंह (75) पुत्र हरि सिंह निवासी चलोला के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी अनुसार पहला मामला ऊना के चलोला गांव में पेश आया, जहां स्थानीय निवासी सरवन सिंह ने मंगलवार रात गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर वृद्ध को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला ऊना के गांव चड़तगढ़ का है, जहां पर 24 वर्षीय सर्वजीत कौर ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को परिजन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी हालत में सुधार है। जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed