{"_id":"5a50c9fe4f1c1bcf6d8b81e0","slug":"131515244030-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bike Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरोली (ऊना)।
पुलिस थाना हरोली के तहत अमराली सत्संग घर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सौरभ पुत्र सतिंद्र निवासी मेन माजरा, हरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सके अनुसार सौरभ निवासी मेन माजरा हरोली सोमवार रात बाइक पर सवार होकर अपने घर जा जा रहा था। अमराली सत्संग घर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल युवक को तुरंत ऊना अस्पताल लाया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। वहीं युवक की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल छा गया है।
विज्ञापन