{"_id":"584ae4024f1c1be35944ade3","slug":"124-chalan-of-vehicle-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम तोड़ने पर 124 वाहनों के चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यातायात नियम तोड़ने पर 124 वाहनों के चालान
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसते हुए कुल 124 चालान किए गए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि 100 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 16400 रुपये वसूल किए गए हैं।
इनमें तीस चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, दो चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, नौ चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाये वाहन चलाने पर, तीन चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 59 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर, एक चालान वाहन में प्रेशर हार्न का इस्तेमाल करने पर, एक चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, छ: चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर और तेरह चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं। इसके अलावा धूम्रपान करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए तीन चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
--