फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गगरेट थाना में फेक आईडी की शिकायत दर्ज

गगरेट थाना में फेक आईडी की शिकायत दर्ज

Wed, 01 May 2019 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
गगरेट थाना में फेक आईडी की शिकायत दर्ज
गगरेट(ऊना)। ट्रक यूनियन प्रधान सतीश गोगी ने थाना गगरेट में एक शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एक फेक आईडी द्वारा उनके खिलाफ कुछ वीडियो डाल कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। थाना गगरेट में इस तरह के मामले पहले भी सामने आए हैं, लेकिन अभी तक फेक आईडी मामलों में किसी पर भी कोई कार्रवाई करने में पुलिस नाकाम रही है। थाना प्रभारी नंद लाल इंदौरिया ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और शीघ्र ही फेक आईडी चलाने वाला गिरफ्तार होगा। सोशल मीडिया पर गगरेट क्षेत्र में ही सैकड़ों फेक आईडी चल रही हैं। चुनावी सीजन में इन फेक आईडी से किसी पर भी राजनीतिक द्वेष के चलते कीचड़ उछाला जाता रहा है। इन फेक आईडी की सक्रियता के चलते लोगों का सोशल मीडिया पर से विश्वास खत्म होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed